Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तेल कंपनियों के 17 अधिकारी निलंबित

Advertiesment
हमें फॉलो करें तेल कंपनियों के 17 अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली (भाषा) , बुधवार, 7 जनवरी 2009 (21:26 IST)
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के 17 अधिकारियों को निलंबित किया गया है। इनमें ओएनजीसी के 11 और आईओसी एवं गेल के 3-3 अधिकारी शामिल हैं।

पेट्रोलियम सचिव आरएस पांडेय के मुताबिक हड़ताल में शामिल होने के लिए ओएनजीसी के दो अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। उच्च न्यायालय द्वारा हड़ताल पर रोक के बावजूद उक्त अधिकारी हड़ताल पर गए।

तेल कंपनियों के अधिकारियों और ट्रक मालिकों की हड़ताल से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा के लिए गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने कैबिनेट सचिव पेट्रोलियम सचिव और परिवहन सचिव के साथ बैठक की।

उल्लेखनीय है वेतन में बढ़ोतरी की माँग करते हुए 13 सरकारी तेल कंपनियों के अधिकारी बुधवार से हड़ताल पर चले गए। हालाँकि इससे केवल चार रिफाइनरियों में परिचालन प्रभावित हुआ है, जबकि विमानन सेवाएँ कमोबेश सामान्य हैं।

ऑइल सेक्टर ऑफिसर्स एसोसिएशन (ओएसओए) के अध्यक्ष अमित कुमार ने यहाँ कहा हिंदुस्तान पेट्रोलियम को छोड़कर सभी सरकारी तेल कंपनियों में हड़ताल आज सुबह 6 बजे से शुरू हो गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi