Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुनियाभर में छँटनियाँ करेगी माइक्रोसॉफ्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें माइक्रोसॉफ्ट
नई दिल्ली , शुक्रवार, 6 नवंबर 2009 (09:11 IST)
प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अपनी कारोबारी गतिविधियों को चुस्त दुरुस्त करने के प्रयास में दुनियाभर में सैंकड़ों नौकरियाँ समाप्त करेगी। इस कदम का इसके भारतीय परिचालन पर मामूली असर होगा।

सूत्रों ने बताया कि कुल मिलाकर 800 तक छँटनियाँ की जा सकती हैं, जो विभिन्न स्थानों पर तथा कारोबारों में होंगी।

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी के भारतीय कर्मचारियों पर इस छँटनी का असर इकाई अंक में ही रहेगा। भारतीय कर्मचारियों की संख्या फिलहाल लगभग 5,300 है।

प्रवक्ता ने कहा हम अपने कारोबारी आवश्यकताओं की समीक्षा करते रहे और अपने संसाधनों को उसी हिसाब से लगाएँगे। भारत पर इसका असर न्यूनतम व इकाई अक में होगा।

इसी समय हम प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में नियुक्ति भी जारी रखेंगे। उल्लेखनीय है कि जनवरी में सॉफ्टवेयर कंपनी ने 5000 नौकरियाँ समाप्त करने की घोषणा की थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi