सुपर कंप्यूटर की होड़ में चीन ने अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे तेज कंप्यूटर बना लिया है।
इस आशय की रविवार को जारी एक सूची में दुनिया के 500 सुपर कंप्यूटरों में चीन के थ्येनहे-1ए को शीर्ष स्थान दिया गया जो प्रति सेंकेंड 2.67 क्वाड्रिलियंस गणनाएँ कर सकता है।
अमेरिका में बना क्रे एक्स टी 5 ‘जगुआर’ सुपर कंप्यूटरों की इस दौड़ में दूसरे स्थान पर रहा। ‘जगुआर’ प्रति सेंकेंड 1.75 क्वाड्रिलियंस गणनाएँ कर सकता है। (भाषा)