Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय को फूड ऑस्कर

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारतीय को फूड ऑस्कर
मुंबई , रविवार, 2 सितम्बर 2007 (19:20 IST)
भारतीय मूल की फूड प्रोफेशनल सुश्री लक्ष्मी हायरमाथ को खाद्य पदार्थों के क्षेत्र में नवीन विधियों की प्रस्तुति के लिए 'सोफी ट्रॉफी फॉर आउटस्टैंडिंग इनोवेशन इन स्पेशियालिटी फूड्स' नामक प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

यह पुरस्कार खाद्य पदार्थों के क्षेत्र में ऑस्कर पुरस्कार के समकक्ष माना जाता है। उन्हें यह पुरस्कार न्यूयॉर्क में आयोजित फैंसी फूड शो में प्रदान किया गया। उनकी खाद्य विधि को लगभग 11000 विधियों में से चुना गया। सुश्री हायरमाथ की फर्म लक्ष्मी डिलाइट ने पहली बार प्रतियोगिता में भाग लेकर यह उपलब्धि हासिल की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi