Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मॉरीशस को टैक्स हेवन कहना ठीक नहीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें मॉरीशस टैक्स हेवन पर्यटक
जमशेदपुर , गुरुवार, 18 नवंबर 2010 (10:51 IST)
दुनिया भर के पर्यटकों के पसंदीदा द्वीप देश मॉरीशस के राष्ट्रपति सर अनिरूद्ध जगन्नाथ ने बुधवार को कहा कि यूरोपीय संघ के मंदी से पूरी तरह नहीं उबर पाने के कारण उनके देश की अर्थव्यवस्था के मुख्य आधार पर्यटन पर काफी असर पड़ा है।

सर जगन्नाथ ने यहाँ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मॉरीशस की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का योगदान 40 प्रतिशत तक है। मंदी के असर से सीधे तौर पर तो उनके देश पर अब कोई असर नहीं है पर चूँकि वहाँ सर्वाधिक पर्यटक यूरोपीय देशों से आते हैं और इन देशों में अब भी मंदी का असर है इसलिए पर्यटन उद्योग खासा प्रभावित हुआ है।

हालाँकि उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे स्थिति ठीक हो रही है1उन्होंने कहा कि यह कहना ठीक नहीं है कि उनका देश टैक्स चुराने वाले भारतीय व्यवसायियों के लिए स्वर्ग (टैक्स हेवन) है। उन्होंने कहा कि यह ठीक बात है कि भारत के साथ उनके देश की दोहरे कराधान की व्यवस्था नहीं है। इससे भारत को कुछ नुकसान भी है। पर इस वजह से उनके देश को टैक्स हेवन कहना ठीक नहीं।

ज्ञातव्य है कि हिंद महासागर में स्थित मॉरीशस की आबादी लगभग 15 लाख है जिसमें 70 प्रतिशत आबादी भारतवंशियों की है। इसे एक प्रमुख अंतराष्ट्रीय पर्यटन स्थल माना जाता है। इसके अर्थव्यवस्था के अन्य प्रमुख स्रोत चीनी, वस्त्र उद्योग आदि हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi