Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 290.57 अरब डॉलर

Advertiesment
हमें फॉलो करें विदेशी मुद्रा भंडार
मुंबई , शनिवार, 9 मार्च 2013 (14:22 IST)
FILE
मुंबई। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है। रिजर्व बैंक ने कहा है कि 1 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 1.34 अरब डॉलर घटकर 290.57 अरब डॉलर रह गया।

इससे पिछले सप्ताह कुल विदेशी मुद्रा भंडार 1.60 अरब डॉलर घटकर 291.92 अरब डॉलर रहा था।

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 62.11 करोड़ डॉलर घटकर 257.61 अरब डॉलर रही। इसी तरह, स्वर्ण भंडार 68.26 करोड़ डॉलर घटकर 26.29 अरब डॉलर रह गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi