Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विदेशी मुद्रा भंडार 56 करोड डॉलर बढ़ा

Advertiesment
हमें फॉलो करें विदेशी मुद्रा भंडार 56 करोड डॉलर बढ़ा
मुंबई (वार्ता) , शनिवार, 3 जनवरी 2009 (17:58 IST)
देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह वृद्धि दर्ज की गई और यह 26 दिसम्बर को समाप्त हुए सप्ताह में 56 करोड़ 10 लाख डॉलर बढ़कर 254 अरब 61 करोड़ 30 लाख डॉलर पर पहुँच गया।

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आँकड़ों के मुताबिक 19 दिसम्बर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 254 अरब पाँच करोड़ 20 लाख डॉलर के बराबर विदेशी मुद्रा थी। पिछले साल 28 दिसम्बर को कोष में 275 अरब 55 करोड़ 90 लाख डॉलर थे।

आँकड़ों के अनुसार सप्ताह के दौरान सोना और विशेष निकासी अधिकार की राशि क्रमशः सात अरब 86 करोड़ 10 लाख तथा 30 लाख डॉलर पर टिकी रही। पिछले साल इन मदों में क्रमशः आठ अरब 35 करोड़ 70 लाख तथा 30 लाख डॉलर के बराबर विदेशी मुद्रा थी।

सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियाँ 245 अरब 30 करोड़ 80 लाख डॉलर से बढ़कर 245 अरब 87 करोड़ डॉलर पर पहुँच गईं। गत वर्ष यह कोष 266 अरब 76 करोड़ 70 लाख डॉलर के समान था। इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास सुरक्षित राशि 88 करोड़ के मुकाबले मामूली कम 87 करोड़ 90 लाख डॉलर रही, जो पिछले साल 43 करोड़ 20 लाख डॉलर थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi