फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष बेन बर्नाके ने कहा है कि सुधार के संकेतों के बावजूद अमेरिकी अर्थव्यवस्था संकट से पूरी तरह नहीं उबरी है, क्योंकि आम अमेरिकी अब भी बेरोजगारी में जकड़ा है। उन्होंने कहा राज्यों को आवश्यकता सेवाओं को बनाए रखने में संघर्ष करना पड़ रहा है।
बनार्के ने डलास रीजनल चैंबर में कहा सौभाग्य से आज वित्तीय संकट पीछे छूट गया दिखता है और अर्थव्यवस्था में स्थिरता लगती है और बढ़ोतरी शुरू हुई है। लेकिन हम अभी संकट से पूरी तरह नहीं निकले हैं।
उन्होंने कहा अनेक अमेरिकी आज भी बेरोजगारी या धन संकट से दो-चार हो रहे हैं। शहरी निकायों और राज्यों को आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने में दिक्कत है। भले ही वित्तीय प्रणाली कुल मिलाकर सामान्य ढंग से काम कर रही हो, बैंक उधारी बहुत कमजोर है।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की 9.7 प्रतिशत की दर 1980 के बाद के लगभग उच्चतम स्तर पर है। इसी तरह नई भर्तियाँ भी नहीं हो रही। (भाषा)