Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना 27000 से नीचे, चांदी और टूटी

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोना चांदी कीमत
नई दिल्ली , मंगलवार, 16 अप्रैल 2013 (18:09 IST)
FILE
नई दिल्ली। सोना और चांदी में गिरावट का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच बिकवाली दबाव के चलते राष्ट्रीय राजधानी में सोना आज 1160 रुपए टूटकर 26440 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया।

वहीं चांदी 1875 रुपए टूटकर 46125 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि विदेशी बाजारों में निरंतर कमजोरी से बाजार धारणा प्रभावित हुई है। विदेशी बाजार में सोना कल 9 प्रतिशत से अधिक टूटकर फरवरी 2011 के बाद सबसे निचले स्तर पर चला गया। चीन में वृद्धि को लेकर आशंका तथा साइप्रस के केंद्रीय बैंक द्वारा सोने की बिकवाली की आशंका में यह गिरावट आई है।

न्यूयार्क में सोना 9.35 प्रतिशत टूटकर 1,360.60 डालर प्रति औंस रह गया। घरेलू बाजार में सोना 99.9 शुद्धता तथा 99.5 शुद्धता के भाव 1160 रुपए टूटकर क्रमश: 26440 रुपए तथा 26240 रुपए प्रति दस ग्राम रह गए। बीते दो सत्रों में सोना 2000 रुपए टूट चुका है।

गिन्नी के भाव 900 रुपए टूटकर 23800 रुपए प्रति आठ ग्राम बंद हुए। इसी तरह चांदी तैयार के भाव 1875 रुपए टूटकर 46125 रुपए प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 1750 रुपए गिरकर 44150 रुपए प्रति किलो रहे। चांदी में बीते दो सत्रों में 4600 रुपए प्रति किलो की गिरावट आ चुकी है।

हालांकि, चांदी सिक्का लिवाली-बिकवाली क्रमश: 74000 और 75000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बने रहे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi