Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोने चाँदी में भारी गिरावट

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोने चाँदी में भारी गिरावट
विदेशी बाजारों में तगड़ी गिरावट के समाचारों से स्थानीय सराफा बाजार में बीते सप्ताह दोनों कीमती धातुओं में नरमी का रूझान रहा। सोने में 310 रुपए और चाँदी में 320 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।

कच्चे तेल में गिरावट और अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में सुधार से बीते सप्ताह विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में तेज गिरावट रही। सोना 800 डॉलर प्रति ट्राय औंस का दायरा तोड़कर 786 डॉलर प्रति ट्राय औंस तक गिर गया।

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने आने वाले दिनों में कच्चे तेल की माँग बढ़ोतरी के अपने अनुमान में एक फीसदी की कटौती की है। इस एजेंसी का कहना है कि ऊँचे दाम के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की माँग में कमी आ सकती है।

तेल उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) की सउदी अरब के रियाद में दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को शुरू हुई। हालाँकि इस बैठक में तेल उत्पादन बढ़ाने के फैसले का टाल दिया गया।

उतार-चढ़ाव के बीच मुनाफावसूली के दबाव में न्यूयार्क में सोने के भाव गत शुक्रवार के 832.30-833.10 डॉलर प्रति ट्राय औंस के मुकाबले करीब 44 से 48 डॉलर टूट कर 788.40-789.60 डॉलर प्रति ट्राय औंस रह गए। अक्टूबर 2006 के बाद किसी हफ्ते में यह सबसे बड़ी गिरावट रही।

चाँदी में भी नरमी रूख रहा। पिछले सप्ताह न्यूयार्क में जहाँ इसके भाव 15.47- 15.52 डॉलर प्रति ट्राय औंस थे, वहीं इस सप्ताह यह 86 सेंट टूट कर 14.61-14.66 डॉलर प्रति ट्राय औंस बोली गई।

धनतेरस और दीपावली के बाद स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने की खुदरा माँग कम हो गई। विदेशी बाजार से मिले गिरावट के समाचारों से स्थानीय सराफा बाजार संभल नहीं सका और औंधे मुँह गिर पड़ा।

उतारचढाव के बीच सप्ताहांत सोने के दाम पिछले हफ्ते के 10500 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 310 रुपए फिसलकर 10190 रुपए रह गए। बिठूर भी 320 रुपए नरम होकर 10140 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।

चाँदी में भी सप्ताह के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट का रूझान रहा। सप्ताहांत चाँदी टंच (999) हाजिर में पिछले सप्ताह के 19300 रुपए के मुकाबले 320 रुपए फिसलकर 18980 रुपए प्रति किलो रह गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi