Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर

Advertiesment
हमें फॉलो करें कच्चा तेल कीमतें बढ़ीं नाइजीरिया
सिंगापुर/नई दिल्ली (भाषा) , बुधवार, 23 अप्रैल 2008 (17:53 IST)
कच्चे तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुँच गई हैं। इसका असर दुनिया भर में देखा जा रहा है जबकि सबसे बड़े तेल उत्पादकों ने कहा है कि शांति बरकरार रखी जाए।

तेल कीमतों में इस ताजा तेजी के कई कारण हैं। इनमें नाइजीरिया में आपूर्ति संबंधी संकट, कमजोर होता डॉलर तथा ओपेक की उत्पादन बढ़ाने की अनिच्छा शामिल है।

सिंगापुर से एएफपी के अनुसार न्यूयॉर्क के मुख्य तेल वायदा सौदे, लाइट स्वीट कच्चे तेल के जून सौदे के भाव चार सेंट की तेजी के साथ 118.11 डॉलर प्रति बैरल की ऊँचाई को छू गए हैं।

न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में मई सौदे के भाव कल 119.37 डॉलर प्रति बैरल की रिकॉर्ड ऊँचाई पर बंद हुए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi