Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2010 तक 10 अरब डॉलर राजस्व का लक्ष्य

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारती एयरटेल
नई दिल्ली (भाषा) , सोमवार, 3 नवंबर 2008 (23:04 IST)
भारती एयरटेल और बीमा एवं खुदरा क्षेत्र जैसे अन्य व्यवसायों की होल्डिंग कंपनी भारती इंटरप्राइजेस ने वर्ष 2010 तक 10 अरब डॉलर राजस्व अर्जित करने तथा एक दशक के उपरांत एक सुदृढ़ कंपनी समूह बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है। भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष सुनील मित्तल ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मित्तल ने कहा कि मजबूत सहयोगियों के साथ कृषि वित्तीय सेवाओं और खुदरा क्षेत्र के नए व्यवसायों में अपना विविधीकरण करने के बाद हमने भविष्य के कंपनी समूह की आधारशिला को रखा है जो वर्ष 2010 तक 10 अरब डॉलर का राजस्व अर्जित करेगी। कंपनी समूह की मौजूदा आय (राजस्व) लगभग 30 हजार करोड़ रुपए लगभग 6 अरब डॉलर है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi