Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

3जी लाइसेंस: बोली 10,000 करोड़ के उपर

Advertiesment
हमें फॉलो करें 3जी लाइसेंस: बोली 10,000 करोड़ के उपर
नई दिल्ली , मंगलवार, 4 मई 2010 (00:05 IST)
3जी लाइसेंस के लिए अखिल भारतीय बोली आज नीलामी के 20वें दिन 10,000 करोड़ रुपए को पार कर गयी। इससे सरकार को इस नीलामी से 41,766 करोड़ रुपए की आय होना लगभग तय है।

3जी के तीन..चार लाइसेंस के लिए भारती एयरटेल, वोडाफोन, रिलायंस समेत नौ कंपनियाँ मैदान में हैं। अखिल भारतीय स्तर पर 3जी लाइसेंस के लिए बोली 10,348 करोड़ रुपए हो गई है।

मुंबई सर्किल को लेकर सबसे ज्यादा आकर्षण है। इस सर्किल के लिए बोली 1,706. 07 करोड़ रुपये हो गई है जो आधार मूल्य से 320 करोड़ रुपए से कहीं अधिक है। दिल्ली के लिए 1,653. 87 करोड़ रुपए की बोली आई है।

मुंबई और दिल्ली के लिए तीन लाइसेंस दिए जाने हैं।

मूल रूप से सरकार को 3जी मोबाइल सेवा और ब्राडबैंड वायरलेस एक्सेस (बीडब्ल्यूए) के लिए स्पेक्ट्रम नीलामी से 35,000 करोड़ रुपए मिलने की संभावना थी।

अभी बीडब्ल्यूए स्पेक्ट्रम की नीलामी बाकी है। इससे कुल राशि में और वृद्धि हो सकती है।

दूरसंचार मंत्री ए राजा ने कुछ दिन पहले कहा है कि सरकार को 3जी स्पेक्ट्रम और बीडब्ल्यूए स्पेक्ट्रम की नीलामी से 50,000 करोड़ रुपए से 55,000 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है।

सफल बोलीदाताओं को सितंबर महीने में स्पेक्ट्रम आवंटित किए जाएँगे।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi