Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 (09:24 IST)
Updated Date: Thu, 11 Apr 2024 (09:31 IST)
Indian economy : एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) विकास दर का अनुमान पहले के 6.7 प्रतिशत से बढ़ाकर गुरुवार को 7 प्रतिशत कर दिया।
एडीबी ने कहा कि विनिर्माण और सेवाओं में मजबूत गति के साथ वित्त वर्ष 2023 में अर्थव्यवस्था में जोरदार वृद्धि हुई है। अब सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की निवेश मांग से मजबूत वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।
एडीबी ने पिछले साल दिसंबर में वित्त वर्ष 2024-25 में विकास दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया था। एडीबी ने कहा कि हालांकि 2024-25 का विकास अनुमान 2022-23 वित्त वर्ष के अनुमानित 7.6 प्रतिशत से कम है।
उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने पिछले हफ्ते कहा था कि सामान्य मानसून की उम्मीद, मुद्रास्फीति के दबाव में कमी और विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों में निरंतर गति के कारण चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।