Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

4 महीने में 33 प्रतिशत महंगा हुआ विमान ईंधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Aircraft
नई दिल्ली , शुक्रवार, 1 जुलाई 2016 (17:38 IST)
नई दिल्ली। देश में विमान ईंधन 4 महीने में 33 फीसदी महंगा हो गया है। तेल विपणन कंपनियों ने 1 मार्च से 1 जुलाई के बीच लगातार 5वीं बार इनकी कीमतों में इजाफा किया है।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) ने शुक्रवार को बताया कि बीती आधी रात से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विमान ईंधन के दाम 2,557.70 रुपए प्रति किलोलीटर बढ़ाकर 49,287.18 रुपए प्रति किलोलीटर कर दिए गए हैं। पहले ये 46,287.18 रुपए प्रति किलोलीटर था। 
 
इस साल फरवरी तक दिल्ली में विमान ईंधन की कीमत 35,126.82 रुपए प्रति किलोलीटर थी। इस प्रकार 1 मार्च से 1 जुलाई के बीच 4 महीने में 33.03 प्रतिशत या 11,602.66 रुपए महंगा हो चुका है। 
 
हालांकि विमान ईंधन के अलावा अन्य पेट्रोलियम उत्पादों के दाम शुक्रवार से कम किए गए हैं। बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर शुक्रवार से (दिल्ली में) 11 रुपए सस्ता हो गया है। पेट्रोल के दाम 89 पैसे तथा डीजल के 49 पैसे प्रति लीटर घटाए गए हैं।
 
नई दरें लागू होने के बाद देश के 4 महानगरों में विमान ईंधन की कीमत (रुपए प्रति किलोलीटर में) इस प्रकार हो गई है। (वार्ता) 
 
महानगर पुरानी दरें नई दरें
 
दिल्ली 46729.48 49287.18
कोलकाता 51492.43 54114.43
मुंबई 45700.55 48322.55
चेन्नई 49404.73 52110.63

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिजर्व बैंक की भी ऑडिट हो : कैग