Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

JIO ऑफर के साथ आई फोन 8 और आईफोन 8 प्लस लॉन्च

Advertiesment
हमें फॉलो करें JIO ऑफर के साथ आई फोन 8 और आईफोन 8 प्लस लॉन्च
मुंबई। रिलायंस जियो ने शुक्रवार को रिलायंस कॉपोरेट पार्क नवी मुंबई स्थित अपने विशाल परिसर में एप्पल इंक. की नई पेशकशों में शामिल आइकोनिक आईफोन-8 और आईफोन-8 प्लस को पेश किया।

जियो द्वारा आईफोन-8 और आईफोन-8 प्लस को एक स्पेशल पैकेज के साथ प्रदान किया जा रहा है ताकि पूरे देश में अधिक से अधिक भारतीय इन शानदार डिवाइसेस का आनंद ले सकें। 
 
रिलायंस जियो के चीफ ऑफ स्ट्रैटेजी आकाश अंबानी ने मुंबई में हुए एक इवेंट में शुक्रवार को जियो स्पेसिफिक ऑफर के साथ आईफोन-8 और आईफोन-8 प्लस लॉन्च किए। एप्पल के सीईओ टिम कुक वीडियो के जरिए इस इवेंट से जुड़े। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी वीडियो के जरिए इस इवेंट में शामिल हुए।
 
इस मौके पर मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत में 4G कवरेज 2G कवरेज से कहीं बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि एप्पल के साथ हमारी पार्टनरशिप बेस्ट वैल्यू और एक्सपीरियंस ऑफर करेगी। इस लॉन्चिंग के बाद नए आईफोन-8 और आईफोन-8 प्लस जल्द ही जियो के सभी स्टोर्स में उपलब्ध होंगे।

रिलायंस जियो भारत में एप्पल आईफोन-8 के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। सिटी बैंक के कार्ड होल्डर्स को 29 सितंबर को आईफोन-8 और आईफोन-8 प्लस पर 10,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस प्रश्नोत्तरी