Publish Date: Thu, 15 Nov 2018 (22:23 IST)
Updated Date: Thu, 15 Nov 2018 (23:21 IST)
नई दिल्ली। जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी BMW ने बृहस्पतिवार को एम2 कॉम्पिटिशन मॉडल का पूरी तरह नया संस्करण पेश किया। इसकी शोरूम कीमत 79.9 लाख रुपए है।
बीएमडब्ल्यू इंडिया ने बयान में कहा कि एम2 कॉम्पिटिशन का नया संस्करण पूर्ण निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में देशभर में कंपनी की डीलरशिप पर उपलब्ध होगा।
इस मॉडल में 3 लीटर का 6 सिलेंडर का पेट्रोल इंजन है। यह वाहन 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार मात्र 4.2 सेकंड में पकड़ सकता है। इसकी अधिकतम गति सीमा 250 किलोमीटर प्रति घंटा है।