Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bullion Market
, शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017 (17:22 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों के लुढ़कने और घरेलू स्तर पर निवेशकों तथा सर्राफा कारोबारियों की मुनाफा वसूली से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में यह 400 रुपए की भारी गिरावट के साथ 29,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी तरह औद्योगिक मांग तथा सिक्का निर्माताओं की मांग में आई सुस्ती से चांदी 490 रुपए लुढ़ककर 42,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 0.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,225.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 10.20 डॉलर फीका होकर 1,226.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों के अनुसार कर सुधार के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से डॉलर के 10 दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंचने और शेयर बाजार की सकारात्मक धारणा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
 
ट्रंप के बयान तथा मजबूत आर्थिक आंकड़ों से फेडरल रिजर्व की अगली बैठक में ब्याज दर बढाने की संभावना प्रबल होती है जिससे निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है। इस बीच लंदन में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की मामूली बढ़त के साथ 17.60 डॉलर प्रति औंस बिकी।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में रही गिरावट और घरेलू बाजार में गुरुवार को इसकी कीमतों के 3 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद हुई मुनाफावसूली से शुक्रवार को सोना स्टैंडर्ड 400 रुपए फिसलकर 29,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर 29,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गिन्नी भी 100 रुपए गिरकर 24,400 रुपए प्रति 8 ग्राम बोली गई।
 
सुस्त औद्योगिक मांग से चांदी हाजिर 490 रुपए टूटकर 42,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। भविष्य में भी इसकी मांग में सुधार न आने की आशंका से चांदी वायदे में 440 रुपए की भारी गिरावट रही और यह 41,860 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। सिक्का लिवाली और बिकवाली के भाव भी 1000-1000 रुपए टूटकर क्रमश: 72,000 तथा 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा बोले गए।
 
कारोबारियों का कहना है कि सर्राफा बाजार में अभी मुनाफावसूली का जोर है लेकिन कम कीमत पर खुदरा खरीदारी से आगे इसकी कीमतें सुधर सकती हैं। सोने की कीमतों पर आगे भी वैश्विक उथल-पुथल का असर रहेगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत दौरा दिला सकता है महान टीम का दर्जा : स्टीव स्मिथ