Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Business News
नई दिल्ली , शनिवार, 2 जुलाई 2016 (17:00 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी के दाम में 25 पैसे प्रति किलो की वृद्धि की गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने शुक्रवार रात इसकी घोषणा की। दिल्ली में सीएनजी के दाम 25 पैसे प्रति किलो, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 30 पैसे प्रति किलो वृद्धि की गई। 
 
कंपनी की यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, दिल्ली में सीएनजी के दाम 25 पैसे प्रति किलो बढ़ाए गए हैं जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 30 पैसे प्रति किलो वृद्धि की गई है।
 
दिल्ली में सीएनजी की कीमत शुक्रवार मध्यरात्रि से 36.85 रुपए प्रति किलो जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह 42.20 रुपए प्रति किलो हो गई। कम भीड़भाड़ वाले समय में सीएनजी भरवाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आईजीएल चुने हुए सीएनजी स्टेशन पर 1.50 रुपए प्रति किलो की दर से रियायत देना जारी रखेगा।
 
इस प्रकार देर रात 12 बजे से प्रात: 5 बजे के बीच दिल्ली में सीएनजी 35.35 रुपए और नोएडा, गेटर नोएडा तथा गाजियाबाद में 40.70 रुपए किलो के भाव में उपलब्ध होगी। क्षेत्र में करीब 230 सीएनजी स्टेशन पर देर रात सस्ती दर पर सीएनजी खरीदी जा सकती है।
 
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने कहा है कि पिछले दिनों रुपए के मुकाबले डॉलर की मजबूती को देखते हुए गैस के दाम बढ़ाने की आवश्यकता पड़ी है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईएस के हमले में भारतीय लड़की की मौत, विदेश मंत्री ने जताया शोक