Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस' से जुड़े महेंद्र सिंह धोनी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Business News
नई दिल्ली , बुधवार, 22 जून 2016 (22:30 IST)
नई दिल्ली। बीमा कंपनी एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस ने भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है। एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस के मार्केंटिंग निदेशक मोहित गोयल ने कहा कि क्रिकेट के प्रति धोनी की प्रतिबद्धता, उनकी क्षमता और स्थिरता यह सभी व्यक्तित्व के गुण हैं, जो जीवन बीमा से ही मेल खाते हैं। 
हमारा भरोसा है कि लंबे समय के संबंधों से विश्वास पनपता है और महेन्द्र सिंह धोनी इसके जीवंत उदाहरण हैं। वे भारत के सफलतम कप्तान हैं और हम उनके साथ जुड़कर उत्साहित हैं, वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि बीमा के क्षेत्र में यह मेरा पहला अनुबंध है।
 
मैं एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस के साथ जुड़कर खुश हूं। यह कंपनी लंबे और अच्छे समय के लिए भारतीयों की आर्थिक रूप से मदद करती है। लंबे समय के रिश्तों से भरोसा पनपता है और मैं जिंदगी के प्रत्येक पहलू में लंबे समय की योजना ही बनाता हूं। 
 
धोनी ने कहा, मैं इस कंपनी के साथ जुड़कर काम करने को लेकर इच्छुक हूं। धोनी अब एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस के अभियान 'लंबा साथ भरोसे की बात' का मंत्र आम जनता को देंगे। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

5 साल में 70 उपग्रह छोड़ने की जरूरत : इसरो