Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रिलायंस जियो को एएई-1 समुद्री केबल परियोजना के लिए मंजूरी

हमें फॉलो करें रिलायंस जियो को एएई-1 समुद्री केबल परियोजना के लिए मंजूरी
नई दिल्ली , बुधवार, 3 अगस्त 2016 (19:52 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस जियो इंफोकॉम को मुंबई में एशिया-अफ्रीका-यूरोप वन (एएई-1) पनडुब्बी केबल प्रणाली के भारतीय हिस्से के निर्माण के लिए पर्यावरण मंजूरी मिल गई है। इस पर 60 लाख डॉलर का निवेश अनुमानित है।
एएई-1 अगली पीढ़ी की सबसे बड़ी समुद्री केबल प्रणाली है, जो करीब 25,000 किलोमीटर फैली है। यह दक्षिण एशिया को अफ्रीका तथा यूरोप से पश्चिम एशिया के रास्ते जोड़ती है। इसका निर्माण 17 वैश्विक सेवा प्रदाताओं द्वारा किया जा रहा है। परियोजना के भारतीय हिस्से का निर्माण रिलायंस जियो करेगी।
 
पिछले दिसंबर में पर्यावरण मंत्रालय के अधीन आने वाला विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (ईएसी) ने प्रस्ताव का परीक्षण किया और तटवर्ती नियमन क्षेत्र (सीआरजेड) मंजूरी देने की सिफारिश की।
 
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ईएसी की सिफारिशों के तहत पर्यावरण मंत्रालय ने एएई-1 समुद्री केबल प्रणाली परियोजना को सीआरजेड मंजूरी दे दी। यह परियोजना वर्सोवा बीच पर रिलायंस जियो इंफोकाम क्रियान्वित करेगी। अधिकारी ने कहा कि सीआरजेड मंजूरी कल दी गई जो कुछ शर्तों के अनुपालन पर निर्भर है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब थाने में हुई घर से भागे युगल की शादी