Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत में बढ़ रही हैं कौशल आधारित नियुक्तियां...

Advertiesment
Indian company
नई दिल्ली। भारत में कंपनियों का एक बड़ा हिस्सा अब कौशल आधारित नियुक्तियों पर जोर दे रहा है। एक सर्वेक्षण के मुताबिक नियोक्ताओं की एक बड़ी संख्या भविष्य में इस प्रक्रिया को लागू करने के फायदे देख रही है।
 
टाइम्सजॉब्स डॉट कॉम के अध्ययन के अनुसार, वैश्विक तकनीकी कंपनियों के बीच कौशल आधारित नियुक्तियों का चलन बढ़ रहा है क्योंकि उनका प्रयास कार्यबल में विविधता पर रहता है।
 
कौशल आधारित नियुक्ति प्रक्रिया में आवेदनकर्ताओं का आकलन उनके कौशल के आधार पर होता है और इस प्रक्रिया में वे कहां बड़े हुए हैं या कहां पढ़े हैं, जैसी बातों के साथ इस बात पर भी गौर नहीं किया जाता कि वह पुरुष हैं या महिला।
 
अध्ययन में कहा गया है कि 1,126 नियोक्ताओं में से करीब 44 प्रतिशत ने अपने साक्षात्कार में कौशल आधारित नियुक्ति प्रक्रिया को भारत के भविष्य के लिए उपयोगी पाया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi