Publish Date: Mon, 13 Jan 2020 (16:52 IST)
Updated Date: Mon, 13 Jan 2020 (16:58 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में पीली धातु में रही नरमी के दबाव में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 600 रुपए टूटकर 41,070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 325 रुपए उतरकर 47,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव घटने से वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में नरमी का रुख बना है। लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, वहां सोना हाजिर 10.32 डॉलर फिसलकर 1,551.71 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 6 डॉलर की गिरावट लेकर 1,551.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.13 डॉलर की नरमी के साथ 17.96 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।