Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वैश्‍विक गिरावट से सोना 291 रुपए टूटा, चांदी 1096 रुपए लुढ़की

Advertiesment
हमें फॉलो करें वैश्‍विक गिरावट से सोना 291 रुपए टूटा, चांदी 1096 रुपए लुढ़की
, शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (19:28 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव शुक्रवार को 291 रुपए टूटकर 44059 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी भी 1,096 रुपए लुढ़ककर 65,958 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 1,096 रुपए लुढ़ककर 65,958 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी का पिछला बंद भाव 67,054 रुपए प्रति किलोग्राम था।

शुक्रवार को आरंभिक कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की मजबूती दर्शाता 72.71 प्रति डॉलर तक पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बजार में सोना गिरावट के साथ 1,707 डॉलर प्रति औंस और चांदी भी नरम हो 25.67 डॉलर प्रति औंस पर थी।

एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, डॉलर में सुधार दर्ज होने से सर्राफा कीमतों में गिरावट आई।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेयर बाजारों में 3 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 487 अंक टूटा