Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोने में 195 रुपए की तेजी, चांदी भी हुई 569 रुपए मजबूत

हमें फॉलो करें सोने में 195 रुपए की तेजी, चांदी भी हुई 569 रुपए मजबूत
, गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (21:08 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी तथा रुपए के मूल्य में गिरावट आने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 195 रुपए की तेजी के साथ 46,625 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की कीमत भी 569 रुपए बढ़कर 61,763 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,430 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 569 रुपए बढ़कर 61,763 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,194 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार के आरंभिक कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 74.55 रुपए प्रति डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,795 डॉलर प्रति औंस था, जबकि चांदी की कीमत 23.65 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, बृहस्पतिवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने की हाजिर कीमत 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,795 डॉलर प्रति औंस हो गया जिससे सोने की कीमतों में मजबूती रही।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

युद्ध स्तर पर होगी यमुना की सफाई, CM केजरीवाल ने किया 'क्लीनिंग सेल' का गठन