Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोना 98 रुपए टूटा, चांदी 699 रुपए लुढ़की

हमें फॉलो करें सोना 98 रुपए टूटा, चांदी 699 रुपए लुढ़की
, गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (17:54 IST)
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 98 रुपए के नुकसान के साथ 46,688 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की कीमत भी 699 रुपए की गिरावट के साथ 60,024 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,786 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 699 रुपए की गिरावट के साथ 60,024 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,723 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के रुख के साथ 1,799 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 22.60 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में बृहस्पतिवार को हाजिर सोने की कीमत कमजोर होकर 1,799 डॉलर प्रति औंस रह गई।

डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी बांड पर प्रतिफल बढ़ने के कारण सोने में बिकवाली बढ़ गई, जिससे मूलयवान धातु में गिरावट रही।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update : बर्फ से ढंकी कश्मीर घाटी, द्रास में पारा शून्‍य से नीचे, बारिश की चेतावनी