Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोने में मामूली तेजी, चांदी 536 रुपए टूटी

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोने में मामूली तेजी, चांदी 536 रुपए टूटी
, गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022 (20:02 IST)
नई दिल्ली। रुपए के मूल्य में गिरावट आने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 37 रुपए की तेजी के साथ 47902 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि चांदी की कीमत 536 रुपए टूटकर 61,102 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,865 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी की कीमत 536 रुपए टूटकर 61,102 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 61,638 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,803 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 22.55 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में बृहस्पतिवार को हाजिर सोना गिरावट के साथ 1,803 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट रही।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू के किश्तवाड़ में खाई में गिरी ईको गाड़ी, 5 लोगों की मौत