Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोने में 435 रुपए की तेजी, चांदी भी 1331 रुपए उछली

Advertiesment
हमें फॉलो करें Delhi bullion market
, बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (20:09 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 435 रुपए की बढ़त के साथ 52941 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसी तरह, चांदी की कीमत भी 1,331 रुपए के उछाल के साथ 69,179 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,506 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा था। इसी तरह, चांदी की कीमत भी 1,331 रुपए के उछाल के साथ 69,179 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 67,848 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 76.18 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,974 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 25.62 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध विश्लेषक (जिंस) दिलीप परमार ने कहा, बुधवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोना 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,974 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जिससे यहां सोने की कीमतों में मजबूती रही।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खुशखबर, केंद्रीय कर्मचारियों का अब सस्ते में पूरा होगा घर का सपना, मोदी सरकार ने घटाई ब्‍याज की दर