Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोने में 434 रुपए की तेजी, चांदी 918 रुपए मजबूत

Advertiesment
Delhi bullion market
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी के साथ-साथ रुपए के मूल्य में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 434 रुपए की तेजी के साथ 50,887 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।वहीं चांदी की कीमत भी 918 रुपए बढ़कर 61,776 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,453 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 918 रुपए बढ़कर 61,776 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 60,858 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार के कारोबार में रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 77.60 रुपए प्रति डॉलर (अस्थाई) पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,852 डॉलर प्रति औंस हो गया और चांदी भी मामूली तेजी के साथ 22 डॉलर प्रति औंस हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, गुरुवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,852 डॉलर प्रति औंस हो गया। डॉलर के कमजोर होने के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्मीर पर बड़े एक्शन की तैयारी, शुक्रवार को अमित शाह लेंगे हाईलेवल बैठक