Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना 300 रुपए उछला, चांदी 400 रुपए मजबूत

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोना 300 रुपए उछला, चांदी 400 रुपए मजबूत
नई दिल्ली , बुधवार, 30 अगस्त 2023 (18:51 IST)
Delhi bullion market : मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 300 रुपए की बढ़त के साथ 60,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमत भी 400 रुपए के उछाल के साथ 77,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 400 रुपए के उछाल के साथ 77,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, बुधवार को सोना कीमतों में तेजी आई। विदेशी बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बाद दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें 300 रुपए बढ़कर 60,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,936 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी की कीमत भी बढ़कर 24.60 डॉलर प्रति औंस हो गई। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा कि कमजोर आर्थिक आंकड़ों के बीच डॉलर और बांड प्रतिफल में गिरावट के कारण सोना अपने तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

न्यायपालिका को लेकर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, बोले- वकील फैसला लिखकर लाते हैं...