shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चांदी ने लगाई 1100 रुपए की छलांग, सोना 250 रुपए चढ़ा

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में सप्ताहांत पर रही बड़ी तेजी के कारण शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपए चढ़कर 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 1,100 रुपए की छलांग लगाती हुई करीब आठ सप्ताह के उच्चतम स्तर 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को शुरुआती गिरावट के बाद सोने-चांदी में बड़ी तेजी रही। लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताहांत पर सोना 8.85 डॉलर यानी 0.75 प्रतिशत चमककर 1,192.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 8.80 डॉलर चढ़कर 1,196.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.40 डॉलर यानी 2.81 प्रतिशत की बड़ी बढ़त के साथ 14.62 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय तेजी का असर स्थानीय स्तर पर आज बाजार खुलते ही दिखा। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अफीम पर चढ़ा चुनावी रंग, केन्द्र की नई नीति से मालवा, मेवाड़ में जश्न