suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

त्योहारी मांग से सोना चमका, चांदी भी उछली

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर त्योहारी मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 140 रुपए चमककर 32,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 32,120 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक ग्राहकी बढ़ने से चांदी भी 500 रुपए की छलांग लगाकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार लंदन का सोना हाजिर 4.65 डॉलर की गिरावट में 1,218.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.90 डॉलर की लुढ़ककर 1,221.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु को बल मिला है, लेकिन निवेशकों की मुनाफावसूली के दबाव में सोने के भाव लुढ़क गए हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में एक बार फिर ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना का दबाव भी पीली धातु पर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर की गिरावट में 14.54 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

#MeToo पर अब सरकार ने संभाला मोर्चा, जांच के लिए बनाएगी समिति