Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेवराती मांग से सोना चमका, कमजोर ग्राहकी से चांदी टूटी

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही घटबढ़ के बीच स्थानीय जेवराती मांग आने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए महंगा होकर छह माह से अधिक के उच्चतम स्तर 32,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी में आई सुस्ती से चांदी 20 रुपए फिसलकर 39,730 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 0.35 डॉलर की तेजी में 1231.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमेरिका सोना वायदा हालांकि 1.90 डॉलर की गिरावट में 1234.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसी तरह वैश्विक बाजार में चांदी में तेजी रही और यह 0.02 डॉलर उछलकर 14.74 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से पीली धातु को बल मिला, लेकिन दूसरी तरफ मुनाफावूसली का भी दबाव रहा। मंगलवार को वैश्विक बाजार में सोना तीन माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Paytm मामला : पैसे की हवस ने बनाया ब्लैकमेलर, सालाना 85 लाख रुपए कमाती थी सोनिया धवन




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi