Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेवराती मांग में कमी से सोने और चांदी में गिरावट

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर रही गिरावट के बीच जेवराती मांग सुस्त होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 90 रुपए फिसलकर 31,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी भी 200 रुपए लुढ़ककर 37,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 3.50 डॉलर की गिरावट में 1,223.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.10 डॉलर उतरकर 1,223.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के लुढ़कने से पीली धातु को बल मिला है।

लेकिन दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाए जाने की आशंकाओं के कारण इस पर अधिक दबाव रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.18 डॉलर की गिरावट में 14.26 डॉलर प्रति औंस बिकी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुनावी वादे पूरे नहीं करूं तो मुझे चप्पलों से पीटना...