Publish Date: Mon, 17 Dec 2018 (18:07 IST)
Updated Date: Mon, 17 Dec 2018 (18:09 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही घटबढ़ के बीच स्थानीय जेवराती मांग घटने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज करता हुआ रुपए लुढ़ककर 32,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
इस बीच औद्योगिक मांग सामान्य रहने से चांदी 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर आज 0.73 डॉलर की गिरावट के साथ 1,237.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 0.50 डॉलर की बढ़त में 1,241.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने और फेड रिजर्व की अगली बैठक में ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावना के कारण पीली धातु पर दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 14.58 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।