Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वैश्विक स्तर पर तेजी से सोना चमका, चांदी भी हुई मजबूत

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में तेजी से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 90 रुपए चमककर 33,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 100 रुपए की बढ़त में 40,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।


अमेरिका में आंशिक सरकारी बंदी के लंबा खिंचने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 2.90 डॉलर की मजबूती के साथ 1,284 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा चार डॉलर की बढ़त में 1,283.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में आंशिक सरकारी बंदी के कारण निवेशक सुरक्षित धातु का रुख कर रहे हैं।

इससे सोने की कीमतों में तेजी आई है। विदेशों में चांदी हाजिर के दाम भी 0.10 डॉलर बढ़कर 15.38 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल : क्वितोवा और ओसाका के बीच होगी टक्कर




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi