Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेवराती मांग से सोना उछला, चांदी में रही गिरावट

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच वैवाहिक जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 250 रुपए चमककर 34,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी 50 रुपए की गिरावट के साथ 41,300 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर मुनाफावसूली के दबाव में 2.38 डॉलर लुढ़ककर 1,318.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी तीन डॉलर की गिरावट में 1,322.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने और मुनाफावसूली के दबाव में पीली धातु पर वैश्विक बाजारों में दबाव रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर भी 0.09 डॉलर लुढ़ककर 15.92 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। स्थानीय बाजार में पीली धातु की जेवराती मांग में सुधार से सोना स्टैंडर्ड 250 रुपए चमककर 34,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतना ही चढ़कर 34,100 रुपए प्रति दस ग्राम रहा।

आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 100 रुपए की तेजी के साथ 26,000 रुपए पर पहुंच गई। सोने के विपरीत चांदी हाजिर 50 रुपए लुढ़ककर 41,300 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा भी 165 रुपए टूटकर 40,225 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अनशन पर बैठे अन्ना हजारे का बढ़ा रक्तचाप, अनशन का तीसरा दिन