Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेवराती मांग में सुस्ती से सोना उतरा, चांदी भी हुई सस्ती

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट और स्थानीय जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 120 रुपए लुढ़ककर शुक्रवार को दो सप्ताह के निचले स्तर 34,080 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं के उठाव की नरमी से चांदी भी 370 रुपए की गिरावट में 40,680 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

डॉलर में आई तेजी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही। लंदन का सोना हाजिर 5.85 डॉलर की गिरावट में 1,307.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,309.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों से मिले समर्थन के दम पर दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में तेजी आई है। डॉलर की तेजी का दबाव पीली धातु पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 15.52 डॉलर प्रति औंस रही।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निवेशकों की लिवाली से सेंसेक्स उछला, निफ्टी भी हुआ मजबूत