Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेवराती मांग से सोना हुआ महंगा, चांदी भी चमकी

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। स्थानीय जेवराती मांग निकलने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 80 रुपए चमककर  33,130 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी भी 30 रुपए चमककर  39,300 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्ताहांत पर शुक्रवार को पीली धातु की चमक बढ़ी रही। लंदन का सोना हाजिर तेजी में  1,313.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.10 डॉलर बढ़कर 1,319.7 डॉलर  प्रति औंस बोला गया।

विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर मामूली गिरावट के साथ शुक्रवार को 15.42 डॉलर प्रति  औंस पर रही। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि होली से पहले सोने के भाव में रही गिरावट के बाद से खुदरा जेवराती ग्राहकी तेज  हो गई है जिससे स्थानीय बाजार में पीली धातु की चमक बढ़ी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विराट भैया से क्यों डरते हैं छक्के उड़ाऊ ऋषभ पंत