Publish Date: Sat, 06 Apr 2019 (17:28 IST)
Updated Date: Sat, 06 Apr 2019 (17:30 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त कारोबार के बीच शनिवार को सोना 20 रुपए चमककर 32,790 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 30 रुपए की मामूली गिरावट में 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर शुक्रवार को पीली धातु में नरमी रही। लंदन का सोना हाजिर 1.25 डॉलर टूटकर 1,291.35 डॉलर प्रति औंस रह गया। हालांकि, भविष्य में दाम बढ़ने की उम्मीद में जून का अमेरिकी सोना वायदा 1.60 डॉलर की बढ़त में 1,294.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
कारोबारियों ने बताया कि सर्राफा बाजार में शनिवार को कारोबार सुस्त रहा, लेकिन घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में रुपए में सप्ताहांत पर रही नरमी के कारण स्थानीय बाजार में सोने की कीमत बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर शुक्रवार को 0.03 डॉलर लुढ़ककर 15.09 डॉलर प्रति औंस रह गई थी।
webdunia
Publish Date: Sat, 06 Apr 2019 (17:28 IST)
Updated Date: Sat, 06 Apr 2019 (17:30 IST)