Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना एक सप्ताह के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु के 1,300 डॉलर प्रति औंस से नीचे उतरने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने पर दबाव रहा और यह 170 रुपए लुढ़ककर करीब एक सप्ताह के निचले स्तर 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 350 रुपए टूटकर 38,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गुरुवार को सोने में दो सप्ताह की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट देखी गई और यह एक फीसदी से भी ज्यादा टूट गया। इसका असर आज यहां स्थानीय बाजार में देखा गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में बेरोजगारी दावा तकरीबन पांच दशक के निचले स्तर पर आने तथा उत्पादों की कीमतों में पांच महीने की सबसे बड़ी तेजी के आंकड़ों से पीली धातु दबाव में आ गई।

शुक्रवार को डॉलर में आई नरमी से सोने में थोड़ा सुधार देखा गया, हालांकि यह अब भी 1,300 डॉलर के नीचे बना हुआ है। सोना हाजिर 3.15 डॉलर चढ़कर 1,295 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.90 डॉलर की बढ़त में 1,298.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.11 डॉलर चमककर 15.06 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोहली पर विश्व कप में आरसीबी के खराब प्रदर्शन का असर नहीं पड़ेगा : हॉग




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi