Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वैश्विक स्तर पर नरमी से बाजार में रही गिरावट, जानिए सोने-चांदी के भाव

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में नरमी से दिल्ली सराफा बाजार में सोना 150 रुपए टूटकर 2 सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 32,470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी 5 महीने के निचले स्तर 37,700 रुपए पर टिक रही।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गुरुवार को बीच कारोबार में सोना 5 महीने के निचले स्तर 1,265.75 डॉलर प्रति औंस तक उतर गया था। शुक्रवार को यह 0.75 डॉलर फिसलकर 1,269.65 डॉलर प्रति औंस रह गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा 1.10 डॉलर की गिरावट में 1,270.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में रही तेजी से विदेशों में सोने  पर दबाव रहा। डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोना महंगा हो जाता है। इससे इसकी मांग कम होती है और कीमतों में नरमी आती है। वैश्विक स्तर पर चांदी हाजिर 0.01 डॉलर चढ़कर 14.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिकवाली से शेयर बाजार ने गंवाई बढ़त, लगातार तीसरे दिन फिसला