Publish Date: Wed, 08 May 2019 (16:59 IST)
Updated Date: Wed, 08 May 2019 (17:01 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच कम भाव पर हुई लिवाली के दम पर बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 180 रुपए चमककर 1 सप्ताह के उच्चतम स्तर 32,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी भी 95 रुपए की बढ़त बनाती हुई 38,220 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर बुधवार को 2.03 डॉलर की बढ़त में 1,286.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा 1.80 डॉलर चढ़कर 1,287.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच बढ़े विवाद के कारण निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में बढ़ गया है, हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से पीली धातु की बढ़त सीमित रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 14.91 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
webdunia
Publish Date: Wed, 08 May 2019 (16:59 IST)
Updated Date: Wed, 08 May 2019 (17:01 IST)