Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कमजोर मांग से सोना लुढ़का, चांदी भी फिसली, जानिए ये रहे भाव...

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। घरेलू बाजार में वैवाहिक जेवराती मांग कमजोर पड़ने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 300 रुपए लुढ़ककर 33,000 के आंकड़े से नीचे 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं के उठाव में आई कमी से चांदी भी 25 रुपए की गिरावट में 37,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर शुक्रवार को तेज गिरावट में 1,277.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी गिरावट के साथ 1,277.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से सप्ताहांत पर पीली धातु की मांग कमजोर पड़ गई।

इसके अलावा इस पर मुनाफावसूली का दबाव भी रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर भी गिरावट के साथ 14.55 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। जेवराती मांग घटने से सोना स्टैंडर्ड 300 रुपए गिरकर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,700 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही।

सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से चांदी हाजिर 25 रुपए लुढ़ककर 37,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी। चांदी वायदा 240 रुपए की गिरावट में 36,580 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 1,000-1,000 रुपए कमजोर पड़कर क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आचार संहिता उल्लंघन पर चुनाव आयोग में मतभेद, सुनील अरोड़ा ने इस तरह दिया अशोक लवासा को जवाब