Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उठाव बढ़ने से चांदी में तेजी, सोना स्थिर, जानिए क्‍या रहे भाव...

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी भाव 200 रुपए की तेजी के साथ 37,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ जबकि सोने के भाव में स्थिरता देखी गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार स्थानीय हाजिर बाजार में औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी की कीमत में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना मामूली तेजी के साथ 1,276 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी मामूली तेजी के साथ 14.53 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 10-10 रुपए घटकर क्रमश: 32,670 रुपए और 32,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रही।

चांदी हाजिर की कीमत 200 रुपए की तेजी के साथ 37,400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी का भाव 66 रुपए की हानि के साथ 36,234 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। चांदी सिक्का लिवाल 79,000 और बिकवाल 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आर्थिक वृद्धि होगी तेज, उद्योग जगत ने जताई उम्‍मीद