shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वैश्विक स्तर पर सोना टूटा, चांदी चमकी, जानिए क्‍या रहे भाव...

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं पर उतार-चढ़ाव के बीच शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 15 रुपए उतरकर 34270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा, जबकि चांदी 230 रुपए चमककर 38830 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्ताहांत पर शुक्रवार को कारोबार बंद होने पर सोना हाजिर 1409.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह से अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.12 प्रतिशत बढ़कर 1410.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव में कुछ नरमी आने तथा डॉलर में सुधार के कारण कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव का रुख देखा जा रहा है, लेकिन इस बीच अमेरिका और चीन के बीच फिर से व्यापार वार्ता शुरू होने की संभावना से डॉलर में मजबूती आने पर कीमती धातुओं पर दबाव बन सकता है। इस दौरान चांदी 15.31 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमरनाथ यात्रा पर हमले की आशंका, सुरक्षाबलों की अग्नि परीक्षा