Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वैश्विक स्तर पर गिरावट से सोना-चांदी रहे स्थिर, जानिए ये रहे भाव...

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं में टिकाव देखा गया। सोना 34870 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी 38900 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही।

सरकार ने बजट में सोने तथा बेशकीमती धातुओं पर सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया है। इससे शनिवार को सोने में 1300 रुपए की जबरदस्त तेजी आई थी। चांदी में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। विदेशों में बुधवार को पीली धातु में गिरावट दर्ज की गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, आज सोना हाजिर 0.19 प्रतिशत उतरकर 1,395.11 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 1397.50 डॉलर प्रति औंस पर पड़ा रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.04 प्रतिशत उतरकर 15.09 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 34870 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। सोना बिटुर भी 34700 रुपए प्रति दस ग्राम पर टिका रहा। 8 ग्राम वाली गिन्नी 27300 रुपए के भाव पर टिकी रही। चांदी हाजिर 38900 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 38033 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 81 हजार और 82 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live : ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या पर भारतीय पारी को संवारने की बड़ी जिम्मेदारी




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi