Publish Date: Mon, 15 Jul 2019 (17:05 IST)
Updated Date: Mon, 15 Jul 2019 (17:11 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं पर बने दबाव के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 100 रुपए टूटकर 35,470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा और चांदी भी 25 रुपए उतरकर 39,175 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को वहां सोना हाजिर 0.02 प्रतिशत टूटकर 1,415.26 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 0.36 प्रतिशत बढ़कर 1,415 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.74 प्रतिशत चढ़कर 15.32 डॉलर प्रति औंस बिकी।