Publish Date: Wed, 24 Jul 2019 (16:21 IST)
Updated Date: Wed, 24 Jul 2019 (17:04 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में रही तेजी के बल पर बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए चमककर 35870 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। चांदी भी 350 रुपए उछलकर 42300 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को वहां कीमती धातुओं में तेजी रही। सोना हाजिर 0.62 प्रतिशत बढ़कर 1425.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिका सोना वायदा 1,420.10 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। चांदी हाजिर 0.83 प्रतिशत बढ़कर 16.53 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
webdunia
Publish Date: Wed, 24 Jul 2019 (16:21 IST)
Updated Date: Wed, 24 Jul 2019 (17:04 IST)