Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर, चांदी 3 साल के उच्चतम स्तर पर

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी में रही तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 39670 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहा, जबकि चांदी 390 रुपए चमककर 46840 रुपए प्रति किलोग्राम के 3 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, विदेशों में सोने-चांदी में मजबूती देखी गई। सोना हाजिर 3.70 डॉलर चढ़कर 1530.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 3.30 डॉलर की बढ़त में 1540.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही नरमी के कारण सोने को समर्थन मिला है। डॉलर के कमजोर पड़ने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो जाता है। इससे मांग में तेजी आती है और कीमत बढ़ती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.33 डॉलर चमककर 17.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान का युद्धोन्माद : परमाणु युद्ध हुआ तो तबाह हो जाएगा




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi